हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से पहले मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के दोनों ओर बनी नई बस्ती के लोगों ने रेलवे से बात नहीं बनते देख राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य को भी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि वह काफी दिनों से रेलवे लाइन के दोनों और रहते चले आ रहे हैं। रेलवे द्वारा यहां पर मीटर गेज के स्थान पर ब्राॅडगेज तैयार किया जा रहा है। इसको तैयार करने के लिए बस्ती को हटाना चाहते हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्हें यहीं पर रहने दिया जाए या फिर इसके स्थान पर कोई भी दूसरे आवास प्रदान किए जाएं। नई बस्ती के लोगों ने इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर भेजा है। जानकारी रहे रेलवे द्वारा मथुरा से लेकर वृंदावन तक ब्राॅडगेज तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे लाइन के दोनों ओर बेस बनाने के लिए जगह की आवश्यकता है। शाह ने बताया कि उन्होंने एक पत्र राष्ट्रपति को भेजा है। पत्र में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी है और मांग की है कि रेलवे द्वारा गलत तरीके से नई बस्ती को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जोकि गलत है। इसके अलावा उनके द्वारा सुप्रीम कोट के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखा है।
रेलवे नहीं दे सकी 130 लोगों को नोटिस
रेलवे अधिकारियों ने भू संपत्ति अधिकारी के यहां चल रही सुनवाई के बाद ब्राॅडगेज बनाने के लिए रेलवे के दायरे में आ रहे करीब 130 घरों के लोगों को नोटिस देने का निर्णय लिया था। यह नोटिस उन्हें इस सप्ताह में देने थे लेकिन विभाग ने नोटिस देने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि उनके द्वारा इन लोगों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। अब यह नोटिस अंतिम रूप से दिए जाने बाकी हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes