हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को भीषण गर्मी में जद्दोजहद के बाद दर्शन हुए। भोग और आरती के समय दरवाजे बंद होने के कारण मंदिर के बाहर श्रद्धालु कड़ी धूप में पट खुलने के इंतजार में खड़े दिखाई दिए।
रविवार को नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें ज्यादातर लोग बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। बच्चों और बुजुर्गों के साथ श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। मंदिर में वीआईपी लोगों के लिए अलग से दरवाजा है, लेकिन दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। बच्चों को कंधे पर बिठाकर बड़ी मुश्किल से अंदर तक पहुंचे, यहां भीड़ का दबाव और गर्मी के कारण उमस से जी मिचलाने जैसी स्थिति बनी, क्योंकि मंदिर के अंदर उमस से राहत दिलाने का कोई इंतजाम नहीं हैं। वहीं बुजुर्गों को धक्कामुक्की में दर्शन करने पड़े। ऐसी स्थिति न सिर्फ वीकेंड बल्कि अन्य दिनों में भी होने लगी है। मंदिर में अंदर प्रवेश करने के लिए पांच दरवाजे हैं, जिनमें एक वीआईपी के लिए आरक्षित है, जबकि दो दरवाजों से प्रवेश और दो से निकासी की व्यवस्था बनाई हुई है। श्रद्धालुओं ने भी जल्दबाजी में रेलिंग फांदकर मंदिर में प्रवेश पाया। पुलिस और निजी सुरक्षा गार्ड बेबस नजर आए।
दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर निवासी मोनिका अपनी दिव्यांग मां को दर्शन कराने के लिए ट्राईसाइकिल से लेकर आई थीं, लेकिन भीड़ के कारण उनकी मां दर्शन नहीं कर सकीं। उनका कहना था कि मंदिर और जिला प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए, यहां रोजाना हजारों भक्त आते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
