• Thu. Feb 19th, 2026

परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया था आरोप, प्रेमी के साथ पहुंची एसएसपी ऑफिस

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना नौहझील इलाके में रहने वाली युवती के परिजनों ने दो दिन पहले उसका अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब युवती अपने प्रेमी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और खुद के जिंदा होने की बात कही। थाना नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी चरण सिंह की बेटी पिंकी टैंटीगांव में रहने वाली मामी ललिता के घर रह रही थी। पिंकी के भाई नरेश का आरोप है कि 3 जून की रात थाना सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में रहने वाली मामी ललिता के घर कालीचरण कुछ साथियों के साथ आया और बिजली विभाग का छापा बताते हुए घर में घुस गया। कालीचरण साथियों के साथ पिंकी को उठा ले गया।

खेत में शव जलाने का लगाया आरोप

नरेश ने आरोप लगाया कि 5 जून को उसको सूचना मिली कि दोपहर में श्याम पंडित के खेत में एक शव जलाया गया है और ट्रैक्टर ट्राली में भरकर उपले ले जाए गए थे। नरेश के अनुसार जिस शव को जलाया गया वह उसकी बहन पिंकी का था। नरेश का आरोप था कि शव को जलाने के बाद खेत में ट्रैक्टर चला दिया और चिता की राख खेत में मिला दी।

शिकायत मिलने पर पुलिस कर रही थी जांच

शिकायत मिलने पर सुरीर पुलिस श्याम पंडित के खेत पर पहुंची थी। जहां पुलिस को चिता जलाए जाने जैसा कुछ नहीं मिला। श्याम पंडित ने पुलिस को बताया था कि उसने एक हवन किया था। पुलिस पिंकी की तलाश में जुटी थी वहीं भाई नरेश का आरोप था कि पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि अचानक पिंकी और कालीचरण एक साथ घूमते हुए भाई के वकील पवन कुमार को एसएसपी ऑफिस के पास नजर आए। वकील पवन कुमार दोनों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष ले गए जहां पिंकी ने कहा कि उसकी शादी कालीचरण से हो चुकी है और वह उसी के साथ रहना चाहती है वह सुरक्षित है। अधिवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पिंकी की शादी कालीचरण से हो चुकी है। 10 मार्च 2023 को पिंकी ने सास,ससुर,देवर और पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद से पिंकी मामी के घर रह रही थी। 22 जून को पिंकी के कोर्ट में बयान होने थे लेकिन इससे पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जिस पर नरेश ने उसका अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन गुरुवार को पिंकी अपने पति कालीचरण के साथ नजर आ गई जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के समक्ष उसे पेश कर दिया। एसएसपी ऑफिस पहुंची पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी पति कालीचरण के साथ गई थी। उसने कई महीने पहले कालीचरण से कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ माह बाद पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह भाई के घर आ गई। पिंकी ने बताया कि 3 जून की रात वह अपनी ही मर्जी से पति कालीचरण के साथ गई और अब उसी के साथ रहना चाहती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.