• Wed. Feb 18th, 2026

छाता तहसील के समीप जली हुई अवस्था में मिला युवक

ByVijay Singhal

Jun 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के समीपवर्ती गांव चंदोरी का पंडिताई करने वाला युवक गांव दोताना के रेलवे लाइन के समीप जंगलों में जली हुई अवस्था में पानी से भरे गड्ढे में मिला है। 80 प्रतिशत जलने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला ये है सुबह कुछ किसान खेतों पर जा रहे थे तो तभी दोताना रेलवे लाइन के समीप जंगल में एक युवक जली हुई अवस्था में अर्धमूर्छित हालत में पड़ा हुआ मिला। जब लोगों ने उसे बाहर निकाला और पूछताछ की तो उसने स्वयं को चंदोरी गांव का बताया। इसके उपरांत युवक बेहोश हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अस्सी प्रतिशत जलने के कारण युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक की पहचान 32 वर्षीय नंदकिशोर शर्मा के रूप में हुई। वह पूजा-पाठ, विवाह आदि संस्कार कराने का कार्य करता है। मंगलवार शाम को घर से समीप गांव दोताना मैं प्रजापति परिवार के यहां विवाह कराने गया था। जबकि पता चला कि उस गांव में कोई शादी ही नहीं थी। युवक का 6 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और पत्नी छोड़ कर चली गई थी। युवक गांव में मौसी के साथ 3 बच्चों के साथ रहता है। युवक पर दो लड़की और एक लड़का है। छाता कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि युवक चंदौली गांव में रहता है, यहां उसकी ननिहाल है, जबकि वह मूल रूप से नंदगांव का रहने वाला है। ननिहाल में रहकर पंडिताई से जीवनयापन कर रहा है। अभी तक किसी भी परिजन की ओर से कोई भी तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.