• Tue. Feb 17th, 2026

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

ByVijay Singhal

Jun 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित खूंटी का नगला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव को लेकर मायका पक्ष और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई। मायका पक्ष विवाहिता के शव को तो ले गया, लेकिन उसके तीन मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गए। खूंटी का नगला निवासी रिंकू पुत्र पप्पू का आठ साल पहले मगोर्रा निवासी पूजा (24) पुत्री देवी सिंह के साथ विवाह हुआ था। सोमवार को पूजा का संदिग्ध हालात में शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति रिंकू और देवर विकास को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मायका पक्ष भी आ गया। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के चाचा सुरेश ने बताया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए पूजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, उसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष और ससुरालियों में शव को लेकर नोकझोंक हुई।

मायका पक्ष विवाहिता के शव को तो ले गया, लेकिन उसके तीन मासूम बच्चों को साथ ले जाने को तैयार नहीं हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पर आए ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका का पति और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि ससुर दिव्यांग है और उसकी सास की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों की देखभाल कौन करेगा। इसको लेकर मायका पक्ष से बातचीत की, लेकिन वह बच्चों को बेसहारा छोड़कर चले गए। एसओ सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.