हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के पलवल में पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करोड़ों रुपए कीमत के चोरी के ट्रैक्टरों को फर्जी आरसी से बेचने का खुलासा किया है। गिरोह में हरियाणा, यूपी व मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पुलिस ने 50 लाख रुपए कीमत के 6 ट्रैक्टरों को बरामद किया है।डीएसपी हेडक्वार्टर शाकिर हुसैन ने बताया कि कुलैना गांव निवासी गंगाधर ने चांदहट थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। किसान ने कहा कि कहा है कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने दिसंबर 2016 में एक ट्रैक्टर नंगला कानपुर गांव (हसनपुर) निवासी वसीम से खरीदा था। जिसमें न्यू हॉलेंड 4710 ट्रैक्टर की फर्जी आरसी तैयार करके उसे ढ़ाई लाख रुपए में दे दिया। किसान ट्रैक्टर से अपने खेतों में कृषि कार्य करने लगा। उसने जब ट्रैक्टर को बेचने के लिए आरसी चैक कराई तो वह न्यू हॉलेंड 4710 नहीं, बल्कि रिकॉर्ड में फॉर्मटेक-60 मिला। जिससे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी करके चोरी का ट्रैक्टर बेचा गया है। उसने जब वसीम से बात की तो वह उल्टा उसे ही चोरी का ट्रैक्टर रखने के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगा। किसान ने चांदहट थाने में इस पर शिकायत दी। डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि सीआईए प्रभारी मो. इलियास के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान सीआईए की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 50 लाख रुपए कीमत के 6 ट्रैक्टर बरामद किए है। वसीम ने पूछताछ में बताया कि चोरी के ट्रैक्टर की आरसी को स्कैन के जरिए एडिट कर नई तैयार करने का कार्य जिला नूंह का रहने वाला एक व्यक्ति करता है। जबकि ट्रैक्टरों को दूसरे राज्यों से चोरी करके उसके पास जिला मथुरा (यूपी) के फरह गांव निवासी फतेह सिंह व जिला सिहोर (मध्यप्रदेश) के अतरालिया गांव निवासी बाबूलाल पहुंचाते थे और वह किसानों को बेचता था। सीआईए प्रभारी मो. इलियास ने बताया कि आरोपी वसीम ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उनका गिरोह 2016 से सक्रिय है और अब तक करोड़ों की कीमत के 3 दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को किसानों को फर्जी आरसी बनाकर बेच चुके हैं। गिरोह में शामिल 3 लोगों के बारे में उसने जानकारी दी है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा होगा। सीआईए प्रभारी मो. इलियास ने बताया कि आरोपी वसीम ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात से ट्रैक्टर चोरी कर किसानों को फर्जी आरसी तैयार कर बेचता है। आरोपी ने कबूल किया कि उनके खिलाफ हरियाणा के सोनीपत, गोहाना, बरोदा व गुजरात के बडौदरा में ट्रैक्टर चोरी कर फर्जी कागजात के आधार पर बेचने के दस मुकदमे दर्ज है। गिरोह के सदस्य बाबूलाल व फतेह सिंह अभी फरार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
