हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में बच्ची का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। दोनों अफसरों की मौजूदगी में शव को दफन करवाया गया। महावन कस्बे में स्थित मोहल्ला कंमगर अप्पू की बेटी नरगिस ससुराल शाहदरा, आगरा से एक माह की बेटी के साथ आई थी। शुक्रवार को नरगिस की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। अप्पू उसे चिकित्सक के पास ले गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसे दफनाने के लिए लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कब्र के लिए गड्ढा खोदते समय प्रदीप मोहल्ला बलदेव गढ़ ने खुद की भूमि बताकर इसका विरोध किया। कहा, यह जमीन हमारी है। बात बढ़ने पर महावन थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। प्रदीप ने कहा कि जमीन बाबा के नाम पट्टे पर दी गई थी। पिताजी ने बड़े भाई अजय के नाम वसीयत कर दी। भाई अजय के नाम पर खसरा नंबर 548 में दर्ज है। वहीं अप्पू का कहना था कि यहां पहले से ही मुर्दे दफन किए जाते हैं। सूचना पर एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव और सीओ आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइश कराई गई। अधिकारियों के समझाने पर कुछ दूर बने कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा कर शव को शांति से दफन करा दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
