• Wed. Nov 4th, 2026

अनिरुद्धाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में माता सीता और द्रौपदी पर दिए बयान पर भागवत कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। किसान, गरीब, मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चौराहे पर भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि एफआईआर दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक भागवत प्रवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारी मांग है कि उन्हें जल्द पकड़ा जाए। जिससे नारियों के प्रति कोई संत ऐसे बयान न दे सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मीडिया में माफी मांगने की भी खबर चली थीं लेकिन सही मायने में अभी उन्होंने माफी नहीं मांगी है। हम चाहते हैं कि वह ब्रजवासियों से दंडवत होकर विवादित मामले पर माफी मांगे। विरोध करने वालों में बंसी शुक्ला, बाबूलाल, नीतू गोस्वामी, लाला मास्टर, संजू शर्मा, मिलन गौतम, रूपा, जनार्दन स्वामी, अनु शर्मा, रचना शर्मा, तनु कटारा, मीनू गोस्वामी, संगम यादव, रेखा गोस्वामी, गोलू व अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.