हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने 4 ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो लोन कराने के बहाने लोगो का आधार कार्ड ले कर कर कम्प्यूटर के माध्यम से पॉलीमर फिंगर प्रिन्ट क्लोन तैयार कर AEPS (आधार इनेबल्ड़ पेमेंट सर्विस) के जरिए धोखाधडी करते थे। यह लोग फिंगर प्रिन्ट क्लोन तैयार कर बैंक खाता से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों को जेल भेज दिया है। मथुरा के थाना सुरीर पुलिस से क्षेत्र के गांव परसौती गढ़ी की रहने वाली महिला विजय रानी पत्नी धर्मपाल ने अपने साथ ठगी होने की शिकायत की। विजय रानी ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने लोन कराने के बहाने उनका आधार कार्ड व पैन कार्ड व सफेद कागज पर अंगूठा निशानी लिया गया। जिसके बाद उसके खाते से 11 हजार रुपए निकाल लिए। जबकि उसने बैंक अकाउंट से किसी तरह का लेनदेन नहीं किया। विजय रानी पत्नी धर्मवीर निवासी ग्राम परसौती गढी थाना सुरीर ने 1 मार्च को 2022 को पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने विजय रानी की शिकायत पर धारा 420,467,468,471 व धारा 66, 66डी आई टी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। ठगी का अलग तरीका सामने आने के बाद एसएसपी ने थाना सुरीर पुलिस के साथ साइबर सेल को इस मामले की जांच करने और खुलासे की जिम्मेदारी दी। दोनों टीमों ने जब इस मामले में जांच की तो 7 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में 4 शातिर ठग आए। हिरासत में लिए गए ठगों से जब पूछताछ की तो उनके द्वारा बताए गए तरीके को सुन पुलिस भी अचंभित रह गई। पुलिस पूछताछ में शातिर ठगों ने बताया कि उन्होंने विजय रानी को लोन दिलाने के बहाने उनका आधार कार्ड व पैन कार्ड व सफेद कागज पर अंगूठा निशानी ले लिया। इसके बाद विजय रानी के लिए सफेद कागज पर अंगूठा निशानी से पॉलीमर फिंगर प्रिन्ट क्लोन बनवाया गया। AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस) के माध्यम से आधार नम्बर व पॉलीमर फिंगर प्रिन्ट क्लोन के जरिए एक फर्जी मर्चेट अकाउंट में विजय रानी के बैंक खाता से 11 हजार रुपए ट्रांसफर किए। धोखाधड़ी कर ट्रांसफर की गई रकम को जन सुविधा केन्द्र से निकाल लिया गया। थाना सुरीर और साइबर सेल की टीम ने इस मामले में गिरोह का पर्दाफ़ाश कर सरगना सहित 4 आरोपियों को टैटीगांव तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सनोरा, टीकम पुत्र राम प्रसाद निवासी बेरी थाना, रामकुमार पाठक पुत्र सत्यप्रकाश पाठक निवासी सोनई थाना राया व प्रदीप सैनी पुत्र चन्द्रसेन सैनी निवासी रंगेश्वर मन्दिर थाना कोतवाली मथुरा हैं।पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर ठगों ने अब तक सौ से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 5 हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 270 प्रचार कार्ड, रबड़ स्टाम्प मशीन, 3 थंब स्कैनर डिवाइस, 2 शीशी केमिकल, 2 पॉलीमर फिंगर प्रिन्ट क्लोन, 5 बटर पेपर, 4 आधार कार्ड, 2 पहचान पत्र व 1 डेटा केबिल बरामद की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes