• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा के घाटों का डीएम ने किया यम द्वितीया स्नान की व्यवस्था के लिए किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भाई दूज के दिन विश्राम घाट पर यम फांस से मुक्ति के लिए होने वाले यम द्वितीया स्नान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने एसएसपी के अधिकारियों के साथ मथुरा के घाटों का दौरा किया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को 3 दिन में सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। यम द्वितीया स्नान पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव और नगर आयुक्त अनुनय झा ने विश्राम घाट, श्याम घाट, राम घाट और बंगाली घाट आदि घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए तीन दिन का समय दिया।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने आगामी यम द्वितीया पर्व को लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो कुछ कमियां है, उन्हें तीन दिन में सही करा लें। जितने भी श्रद्धालु यहां आए, उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों के दोनों ओर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्नान के दौरान पर्याप्त संख्या में गोताखोर रहें, नगर निगम के कर्मचारी भी तैनात रहने के लिए भी कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि भाई दौज पर्व पर कंट्रोल रूम बनेंगे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी रहेंगे। कंट्रोल रूम में भी पुलिस के अधिकारी रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे जो खराब है, उनको सही कराने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश के दौरान असकुंडा घाट पर जिस जगह पर जन्मदिन के दिन 3 वर्ष की मासूम यमुना में बही थी उस स्थान का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। डीएम ने उस स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के लिए नगर निगम को कहा । जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन की समय सीमा दी गई है। निरीक्षण के दौरान बिजली, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस बार यम द्वितीया का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और इसमें यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान परिषद के द्वारा लाइट को सही कराने, गलियों को गड्ढा मुक्त करने के लिए भी कहा है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक नवीन नागर ,कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी डांडी वाले,आशीष युवा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.