• Wed. Feb 18th, 2026

देवरानी-जिठानी में झगड़े के बाद 9 माह की बच्ची की मौत

ByVijay Singhal

Jun 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवरानी-जिठानी की लड़ाई के बाद लगभग 9 माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां ने जिठानी, सास और देवर आदि को बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव मरहला-नगला मोती निवासी वंदना देवी पत्नी भगवान सिंह व जिठानी लक्ष्मी पत्नी सोरन के मध्य मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों को आकर बीच-बचाव कराना पड़ा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव मरहला-नगला मोती निवासी वंदना देवी पत्नी भगवान सिंह व जिठानी लक्ष्मी पत्नी सोरन के मध्य मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों को आकर बीच-बचाव कराना पड़ा। सुबह करीब साढ़े छह बजे भगवान सिंह की 9 माह की बच्ची तनिष्का की मौत हो गई। बच्ची की मौत होने पर मां वंदना ने जिठानी, ससुर व देवर पर उसकी मौत का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खायरा चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की मौत का कारण क्या है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.