हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छिबरऊ में राया पुलिस ने कब्र की खुदाई कर शव को निकलवाया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना करीब 9 महीने पुरानी है। राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड पर स्थित गांव तंम्बका के समीप गोपाल ढाबा चलाता था। उस पर मुनेश पुत्र पातीराम निवासी छिबरऊ ढाबे पर काम करता था। बताया जाता है कि 9 अगस्त 2022 को मोटरसाइकिल से आते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गये। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को कब्र में दफन कर दिया। मुनेश की पत्नी सुहाना अपने मायके मांट मूला चली गई। सुहाना ने 12 दिसंबर 2022 को कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराकर पति की हत्या का आरोप लगाया। जिसमें ढाबा मालिक गोपाल निवासी तंम्बका थाना राया, ससुराल पक्ष के मुकेश, अफसर विष्णु एवं मुक्को पर आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज होने पर राया पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने नायब तहसीलदार हेमंत कुमार एवं बलदेव चिकित्सा प्रभारी डॉ राहुल सिंह की मौजूदगी में कब्र से शव को निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा हत्या का नामजद मुकदमा लिखाया गया था जिसकी जांच चल रही थी कब्र से कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर मौत का कारण मालूम होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
