• Thu. Feb 26th, 2026

बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 88 बाइकसवारों का काटा चालान

ByVijay Singhal

Jul 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वाले 88 बाइकसवारों का चालान किया गया। यह कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल राजेश राजपूत और यात्री कर अधिकारी पूजा सिंह ने की। शासन ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश दिए थे। कुछ दिन तो इसका पालन हुआ, लेकिन धीरे-धीरे पेट्रोल पंप संचालकों ने भी इस आदेश को भुला दिया। अब सड़क दुर्घटनाओं में मथुरा टॉप-10 में पहुंचने के बाद परिवहन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। एआरटीओ प्रवर्तन दल प्रथम राजेश राजपूत और पीटीओ पूजा सिंह ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर इसका कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचे 88 बाइकसवारों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से बाइकसवारों में भी खलबली नजर आई। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को उन्होंने कहा कहा कि बिना हेलमेट के आने वाले बाइकसवारों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू रखने के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.