हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पलवल स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे को हर दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है। 6 दिन में 806 यात्री अपना रिजर्वेशन निरस्त करा चुके हैं। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पलवल स्टेशन पर इन दिनों नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण आगरा-मथुरा-दिल्ली रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और रूट डायवर्जन किया गया है। इस कारण हर दिन काफी संख्या में यात्री अपना रिजर्वेशन रद्द करा रहे हैं। सभी को टिकट की निर्धारित धनराशि रिफंड की जा रही है। काम पूरा होने तक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मथुरा दिल्ली रूट की ट्रेनें निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। जो ट्रेनें जंक्शन पहुंच रही हैं। उनमें जबरदस्त भीड़भाड़ है। जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में ज्यादा भीड़ की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
