हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछगांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव के समीप पानी में 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी रूपसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रूपसिंह रोजाना की तरह रविवार सुबह जंगल की ओर शौच के लिए गए थे, लेकिन वह देर तक वापस नहीं लौटे। जब काफी समय बीत गया तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की गई। बेटे हरि सिंह ने बताया कि उनके पिता गांव के समीप जंगल में नित्य क्रिया के लिए जाते थे, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। इसी दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में गिर गए। परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, यहां तक कि उनका फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब गांव के कुछ लोग जंगल की ओर जा रहे थे, तभी पानी में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी है।यह हादसा जलभराव की समस्या पर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
