• Wed. Feb 18th, 2026

आय विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख ठगे

ByVijay Singhal

Mar 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजस्थान के दौसा निवासी अशोक कुमार का आरोप है कि सितंबर 2022 में गुरुग्राम निवासी गौरव ने उनकी बेरोजगारी की मजबूरी का लाभ उठाते हुए आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति कराने का वादा किया। इसके एवज में उन्होंने वृंदावन में आकर उनसे पहली पेशगी के तौर पर ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बीच-बीच में ऑनलाइन के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि 20 जनवरी 2023 को जारी नियुक्तिपत्र में नियुक्ति की तारीख 24 जनवरी बताई गई। नियुक्तिपत्र देखकर परिवार में खुशी की लहर थी। आरोप है कि जब 24 जनवरी को वह नौकरी के लिए नियुक्तिपत्र लेकर पहुंचे तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अशोक कुमार ने गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.