हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दिल्ली गेट निकासा पर हाजी मंगा की हवेली में जर्जर मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने मकान को पूरी तरह से जर्जर बताने के बाद गिराने का निर्णय लिया, लेकिन वहां मौजूद लोगों के आग्रह पर मकान स्वामी से स्वयं मकान को गिराने के लिए कह दिया। नगर पालिका ने नोटिस देकर जल्द इमारत काे जमींदोज करने को कहा है। सोमवार देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल के साथ मौके पर जुटे रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय यादव और अवर अभियंता प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंप दी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मकान दो मंजिला था और गर्डर-पत्थर की छत से निर्मित है। आरसीसी. कॉलम / बीम नहीं हैं। मकान लगभग 75 वर्ष पुराना है। मकान वर्तमान में काफी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है, जो कि उपयोग के योग्य नहीं है। मकान को सुरक्षा की दृष्टि से निष्प्रयोज्य कराना उचित होगा। चेयरमैन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के बाद मंगलवार को मकान मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया। जिसमें जल्द ही मकान को निष्प्रयोज्य कराने को कहा है। चेयरमैन ने बताया कि प्रशासन ने दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये देने, मकान निर्माण के लिए 2.5 लाख, मकान निष्प्रयोज्य कराने के 1.25 लाख रुपये तथा घायलों को मुफ्त उपचार कराने तथा राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की। कैविनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल आर्य समाज प्रधान डाॅ. प्रकाश आर्य, होती चौधरी आदि ने मौके पर स्थिति देखी और घायलों का हालचाल जाना। मंत्री प्रतिनिधि ने घायलों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मकान के आसपास बेरिकेडिंग कराकर पुलिस तैनात कर दी। वहीं कड़ी सुरक्षा के मध्य मकान की छत के नीचे दबकर मृत भाई आदिल और बहन माहिरा के शव को दफन कर दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
