• Wed. Feb 11th, 2026

जंक्शन की सफाई पर रोजाना 73 हजार, फिर भी लगा कूड़े का ढेर

ByVijay Singhal

Apr 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन स्टेशन की सफाई पर प्रतिदिन 73 हजार रुपये खर्च होने के बाद भी यात्रियों को दुर्गंध व कूड़े के ढेर के निकट से गुजरना पड़ा रहा है। प्लेटफार्म पर गंदगी है। एक्स पर फोटो के साथ यात्रियों की शिकायत के बाद अधिकारी सक्रिय हुए ओर ठेकेदार को नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।

हाल यह है कि ठेका कंपनी बदलने के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कचरे का ढेर लगा है गंदगी और कचरे के ढेर की शिकायत यात्री अंकित खंडेलवाल ने रेलवे अधिकारियों से की। यात्री ने रेल मंत्री को एक्स पर शिकायत करते हुए कहा कि आप स्टेशन का विस्तार कर रहे हैं, लेकिन यह जंक्शन के बाहर लगा कचरे का ढेर यात्रियों को परेशान कर रहा है। वहीं यात्री धर्मेंद्र चौधरी ने कूड़े ढेर की फोटो शेयर करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इसके साथ सवाल किया है कि इससे श्रद्धालु गलत संदेश लेकर जाएंगे। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि मार्च 2025 में सफाई का नया ठेका हुआ है, लेकिन अभी ठेकेदार ने सफाई मशीन और कर्मचारियों को नहीं लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को बार बार चेतावनी दी जा रही है। इस बार प्रतिमाह 22 लाख रुपये में सफाई का ठेका हुआ है। उधर, वहीं सोशल मीडिया पर गंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद आगरा डिविजन के अधिकारी हरकत में आए और आनन फानन में जंक्शन की सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाने लगे। प्रशस्ति श्रीवास्वत, जनसंपर्क अधिकारी आगरा मंडल ने कहा, जंक्शन पर सफाई के लिए ठेका नियमानुसार एक्टिविटी बेस पर हुआ है। जिसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती। ठेके के नियम व शर्तों के अनुसार ठेकेदार पर असंतोषजनक कार्य करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.