• Tue. Feb 17th, 2026

दो युवकों से बरामद हुई 73 किलो चांदी, आयकर टीम पूछताछ में जुटी

ByVijay Singhal

Mar 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन से चांदी की खेप लेकर दिल्ली जा रहे दो युवकों को जीआरपी टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास मौजूद बैग से 73 किलो चांदी की पायल बरामद हुई हैं। आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि दोनों युवक जगदीश और राम किशन निवासी गोविंद नगर मथुरा प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े थे। संदेह होने पर दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों का रवैया संदेहास्पद लगा। इस पर उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग में चांदी से बनी पायल रखी हुई थीं। जिनका वजन करीब 73 किलो है। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे चांदी की पायल बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद बड़ी कर चोरी पकड़े जाने की संभावना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.