हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाएं आगामी 24 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए जिले में 7 लाख उत्तरपुस्तिकाएं आ गई हैं। राजकीय इंटर काॅलेज में इन उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाने का भी काम डीआईओएस कार्यालय में शुरू हो गया है। हाईस्कूल में 35,026 और इंटरमीडिएट में 36,378 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी व वाॅइस रिकाॅर्डर की निगरानी के बीच संपन्न होंगी, जिसकी मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया जा रहा है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अगले सप्ताह से कार्यालय में मशीनें व स्क्रीनें लगनी शुरू हो जाएंंगी। फरवरी के पहले सप्ताह तक कंट्रोल रूम का ट्रायल होना है। ट्रायल रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। उधर, बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी कितने तैयार हैं, माध्यमिक विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। साथ ही ही सीबीएससी से संबद्ध स्कूलों में दूसरे प्री बोर्ड चल रहे हैं। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि स्कूलों में दूसरे प्री बोर्ड के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में अकाउंट्स, गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा ही ली जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों के रिवीजन में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। 10वीं में 12,983 और 12वीं में परीक्षा के लिए 10,786 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
