• Thu. Feb 12th, 2026

7 हरे पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर कॉलोनी के लिए बनाया रास्ता

ByVijay Singhal

Mar 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में आझई फ्लाईओवर के पास स्थित लाखा बाग में बेर के 7 हरे पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर कॉलोनी के लिए रास्ता बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस घटना से अंजान है। वहीं डीएफओ ने मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराने की बात कही है। सीताराम मंदिर के महंत रामभरोसी का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से गाेशाला की जमीन को अपने नाम करा लिया। इसके बाद अब भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। पहले भी बेर के हरे पेड़ों को काटकर आग लगा दी गई थी। अब 7 पेड़ों को जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त कर रास्ता बना दिया गया। इस जमीन पर उन्होंने न्यायालय से स्टे ले रखा है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम काे भेजकर जांच कराई जाएगी। नियम विरुद्ध कार्य मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।10 माह पहले भी काटे गए थे यहां पेड़ लाखा बाग के नाम से जानी जाने वाली भूमि पर 10 माह पूर्व भी बाग हरे वृक्षों को काटकर आग लगा दी गई थी। तब से इस कॉलोनी का कार्य रुका हुआ था। अब कॉलोनाइजर ने हरे बेर के पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर बीच से ही रास्ता निकाल लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.