• Fri. Feb 13th, 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 66 जोड़ों की शादी हुई,

ByVijay Singhal

Mar 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज में आयोजित समारोह में 66 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जनपद के प्रभारी मंत्री और पूर्व ऊर्जा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम हुआ। इसमें 66 जोड़ों की शादी हुई, जिसमें 50 जोड़े नगर निगम और 16 जोड़े समाज कल्याण विभाग द्वारा पंजीकृत किए गए थे। सभी जोड़ों के साथ कन्या और वर पक्ष से लोग समारोह में शामिल हुए। पंडाल में नवयुगलों के लिए विवाह की रस्म पूरी कराई गईं। कतारबद्ध तरीके से युगलों की मौजूदगी सामूहिक विवाह समारोह का अहसास करा रही थीं।  नवयुगलों को जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरनप्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने आशीर्वाद दिया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इसमें प्रत्येक जोड़े पर 51000 रुपये का व्यय किया गया है, जिसमें कन्या के खाते में 35000 रुपये जमा कराए हैं, 10,000 रुपये के दैनिक उपयोगी सामान उपहार स्वरूप वर एवं वधू को भेंट किया है। इसी दौरान नगर निगम के 10 महिला एवं 10 पुरुष सफाई कर्मचारियों को जैकेट क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने भेंट कीं। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.