• Thu. Feb 19th, 2026

धू-धू कर जला कुंभकरण का 65 फीट ऊंचा पुतला

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भरत मिलाप मेले में बुधवार शाम को ग्यालाल ट्रस्ट से राम-लक्ष्मण की सवारी निकाली गई। सवारी के कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचने पर कुंभकरण-श्रीराम का युद्ध हुआ। युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने कुंभकरण के पुतले में तीर छोड़ा और देखते ही देखते कुंभकरण के 65 फीट ऊंचे पुतले का दहन हो गया। लीला में निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में कलाकारों ने विभिन्न संवादों का मंचन किया। रात में मुख्य अतिथि गोपाल जिंदल, पुनीत जिंदल तथा गांगवान में कैलाश चंद चंदौरिया ने सवारी की आरती उतारी। संस्थान के समन्वयक हरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष अजय मंगला, संयोजक अजय गोयंका समेत अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को दशहरा मेले का आयोजन मंडी समिति मैदान में होगा। इसमें लक्ष्मीनारायण मंदिर से रामजी की वानर सेना नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। वहीं रावण वध लीला व रावण के पुतले का दहन होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.