• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन में छत पर संदिग्ध मृत मिली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला

ByVijay Singhal

Oct 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के मोतीझील क्षेत्र में 62 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी जयपाल सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मंगलवार को मकान की छत पर महिला का शव दिखाई दिया तो सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वह करीब 30 वर्षों से परिक्रमा मार्ग स्थित भक्ति बिहार कॉलोनी में बेटी रानू देवी पत्नी बांके के पास रह रही थीं। प्रेमा देवी ने रेहड़ी लगाकर गुजारा करने वाले युवक गोलू को तीन हजार रुपए उधार दिये थे। युवक बेटी के मकान में किराये पर रहता था। कुछ समय पहले युवक ने यह घर छोड़कर मोतीझील स्थित छबीलेलाल बल्लभ गोस्वामी वाली गली में एक मकान में किराये पर कमरा ले लिया। युवक महिला के पास पहुंचा तो उन्होंने तगादा किया। युवक ने रुपए कमरे पर होना बताये। रुपए लेने के लिये महिला युवक के साथ चली गई। मंगलवार को मकान की छत पर महिला मृत अवस्था में मिली। घुटनों और कोहनियों में चोट के निशान मिले।
श्री बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.