• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में 6 कर्मी निलंबित, 5 एआरपी, 2 शिक्षकों का वेतन रुकेगा

ByVijay Singhal

Mar 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में अव्यवस्थाएं मिलने के मामले में बीएसए ने 6 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही 5 एआरपी, 2 शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि कार्यक्रम में लापरवाही पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धीरेंद्र कुमार व वीरेंद्र सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय ईखू में तैनात रविन्द्र पाल, बिजऊ में तैनात बहादुर सिंह, अहमदपुर में तैनात देवकीनंदन व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरंदगढ़ी में तैनात जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एआरपी प्रशांत कुमार, उत्तम सारस्वत, अजय कुमार, हरिश्चन्द्र चौधरी, साहब सिंह और प्राथमिक विद्यालय टोली बांगर में तैनात जितेंद्र कुमार शास्त्री व मुडलिया में तैनात शिक्षक राहुल कुमार अग्रवाल का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.