हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सुरीर में कोतवाली क्षेत्र के गांव कराहरी में छापा मारकर बक्से में रखा 55 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मांट रविकांत पाराशर की अगुवाई में पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घर की महिला व पुरुष फरार हो गए। घर की तलाशी ली तो घर के अंदर बक्से में मांस मिला। सूचना पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत पहुंचे और मांस का नमूना लिया। इसे फाॅरेंसिक लैब भेजा गया। पब्बीपुर चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि भागे युवक सद्दाम उर्फ सलाउद्दीन, सुलेमान, शमा, बेबा, दुल्ला, छोटे खां निवासीगण कराहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
