• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन में 5 दिवसीय बसंत उत्सव का किया जा रहा आयोजन,बसंत के संदर्भों को देख लोग हुए अभिभूत

ByVijay Singhal

Jan 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित वृंदावन शोध संस्थान में 5 दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में ब्रज और बसंत के सांस्कृतिक समन्वय को दर्शाने वाले संदर्भों पर एकाग्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरस्वती पूजन और विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। बसंत उत्सव के अवसर पर 5 दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में राधा रमण मंदिर के गोस्वामी श्री वत्स गोस्वामी ने कहा कि रसराज की सेवा में ऋतुराज बसंत सदैव विद्यमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज भाषा साहित्य एवम संस्कृति में बसंत का महत्व विविधताओं भरा है। संत रितेश्वर महाराज ने कहा कि ब्रज और बसंत का अद्भुत समन्वय को दर्शाने वाले संदर्भों का प्रदर्शनी के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतिकरण संस्थान द्वारा किया गया है। विचार गोष्ठी में राधाबल्ल्भ संप्रदाय के हित राधेश लाल गोस्वामी एवम गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज ने ब्रज बसंत पर विचार व्यक्त करते हुए कहा ब्रज और बसंत एक दूसरे के पूरक हैं। ब्रज में बसंत सदैव विद्यमान रहता है। वृंदावन में 6 ऋतुओं का आनंद हर दिन उपस्थित रहता है। कार्यक्रम के अंतर्गत बंसत से जुड़े संदर्भों के विविधता परक प्रस्तुतिकरण को देख लोग अभिभूत थे। विभिन्न संप्रदायों में सृजित बसंत विषयक साहित्य की सतत श्रृंखला तथा विषय से जुड़ी पांडुलिपियां को देख लोग आनंदित हुए। ब्रज वृंदावन और बसंत से जुड़ी विविधताओं का प्रस्तुतिकरण देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में अच्युत लाल भट्ट,मनोज मोहन शास्त्री,हित आनंद लाल गोस्वामी,गोविंद लाल गोस्वामी,सुक्रत लाल गोस्वामी, आर एन द्विवेदी, योगेश शर्मा, उदयन शर्मा , चंद्र प्रकाश शर्मा,बाल कृष्ण शर्मा, एस के शर्मा,राम सेवक शर्मा,अशोक कुमार शर्मा,हर्षित,दीपेश, गोलू दुवे,दिवाकर त्रिपाठी,वासुदेव शरण,राजेंद्र सिंगला,शोभा गुप्ता,शुभम खन्ना,प्रभु दयाल,राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.