हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के 47300 घर रूफ टॉप सोलर प्लांट से जगमग होंगे। सोलर प्लांट लगाने के बाद उपभोक्ताओं के घर का बिजली बिल कई गुना कम हो जाएगा। सोलर प्लांट लगाने पर उपभोक्ता को भारी भरकम सब्सिडी दी जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत विद्युत निगम को जिले के 47300 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य मिला है। निगम के अधिकारी जल्दी ही कार्य योजना पर काम शुरू करने वाले हैं। घरों में सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली की खपत कम हो जाएगी। उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली का बिल भरने से राहत मिल जाएगी। रूफ टॉप सोलर प्लांट के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ता के घर पर अलग से नेट मीटर लगाया जाएगा। निगम की टीम नेट मीटर की सप्लाई चेक करेगी। इसके बाद उपभोक्ता को बैंक खाते में निर्धारित की गई सब्सिडी पहुंच जाएगी। विद्युत निगम के अधिकारियों को ईडीसी 1 के अंतर्गत आने वाले बलदेव, गोवर्धन और कोसी क्षेत्र के 19900 उपभोक्ताओं के घर पर सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य मिला है। ईडीसी 2 क्षेत्र के मांट और राया में 8900 उपभोक्ताओं के घर सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। जबकि शहरी क्षेत्र में 18500 उपभोक्ताओं के घर पर सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। एक किलोवाट संयंत्र लगवाने पर उपभोक्ता को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। संयंत्र की कीमत करीब 65 हजार रुपये हैं। प्लांट लगवाने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल महज 50 रुपये तक ही रह जाएगा। दो किलोवाट संयंत्र लगवाने पर उपभोक्ता को 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। संयंत्र की कीमत 1,30,000 हजार रुपये है। प्लांट लगवाने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल 1 हजार से घटकर 200 रुपये तक रह जाएगा। तीन किलोवाट संयंत्र लगवाने पर उपभोक्ता को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। संयंत्र की कीमत 1,80,000 हजार रुपये है। प्लांट लगवाने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल 2500 से घटकर 400 रुपये तक रह जाएगा। चार किलोवाट संयंत्र लगवाने पर उपभोक्ता को 45 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। संयंत्र की कीमत 2,40,000 हजार रुपये है। प्लांट लगवाने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल 4500 से घटकर 1200 रुपये तक रह जाएगा। पांच किलोवाट संयंत्र लगवाने पर उपभोक्ता को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। संयंत्र की कीमत 2,75,000 हजार रुपये है। प्लांट लगवाने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल 5500 से घटकर 2000 रुपये तक रह जाएगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं के घर पर 10 किलोवाट क्षमता तक के रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। संजय जैन – चीफ इंजीनियर ने बताया।
रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल्दी ही कार्य योजना पर काम शुरू किया जाएगा। प्लांट लगवाने पर उपभोक्ता को भारी सब्सिडी दी जा रही है। सोलर प्लांट लगने से घर में बिजली की खपत काफी कम हो जाएगी। उपभोक्ताओं की हर महीने बचत होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
