हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां से 43 पड्डे और 5 भैंसों को अमानवीय तरीके से ले जा रहे वाहनों से छुड़ाया है। इस मामले में दो चालकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को चार्ली कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ वाहन पशुओं को अमानवीय तरीके से ले जा रहे हैं। सूचना पर पीआरवी 5214 मौके पर पहुंची और स्थिति की पुष्टि की। इसके बाद थाना हाईवे पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में पाया कि मैक्स पिकअप वाहनों में बड़ी संख्या में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पूछताछ में पता चला कि ये पशु राजस्थान के कठूमर पैठ से लाकर अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो चालकों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मथुरा के कोसीकलां निवासी सकलेन पुत्र निजामुद्दीन और अलीगढ़ के जंगलगढ़ी, थाना कोतवाली उपरकोट निवासी एहसान पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
