• Fri. Feb 13th, 2026

41 डिग्री पहुंचा तापमान और बढ़ने का जारी हुआ पूर्वानुमान

ByVijay Singhal

Apr 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हीट वेव के अलर्ट के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मौसम के पूर्वानुमान ने चिंता और भी बढ़ा दी है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से दिन तो दिन रात में भी गर्मी बढ़ गई। गर्मी से परेशान लोगों की चिंता मौसम के पूर्वानुमान ने और बढ़ा दी है। दरअसल पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा और गर्म हवाएं भी चलने की आशंका जताई गई है। ऐसे में यह तय है कि गर्मी अभी और परेशान करेगी। औसत तापमान की अगर बात करें तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन इस बार तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। गर्मी के चलते लोग सड़कों पर परेशान नजर आए। दोपहर में चिलचिलाती धूप के बीच सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। दोपहर मे स्कूल से लौटने वाले बच्चे भी पसीने से तरबतर नजर आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.