• Sun. Feb 22nd, 2026

फरह ल क्षेत्र में बलरई अंडरपास में भरा बारिश का पानी:कार फंसी, खिड़की से निकलकर 4 युवकों ने बचाई जान

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव बलरई में रेलवे अंडरपास में बरसात पानी भर गया। इस दौरान कार से गुजर रहे चार दोस्तों की गाड़ी पानी में फंस गई। कार का पिछला शीशा खुला होने से चारों युवक बाहर निकल पाए। आसपास के लोगों ने युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय एडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार, अंडरपास में पानी भरने की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर वह न्यायालय का सहारा लेंगे।ग्रामीण बनी सिंह ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के समय गहरी खुदाई से पानी के स्रोत निकल आए थे। ठेकेदार ने रास्ते को पक्का करने का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। पानी भराव की समस्या से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता। स्थानीय निवासी हरीश कुमार ने बताया कि हाल ही में एक महिला की डिलीवरी के लिए बुलाई गई एंबुलेंस भी अंडरपास से नहीं निकल सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.