• Sun. Mar 29th, 2026

कोसीकलां में सोने के आभूषण की थैली बदलकर 4 लाख का लगाई चपत

ByVijay Singhal

Sep 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पुराने सोने के आभूषण बेचकर नए खरीदने आया एक ठग दंपती सराफा व्यापारी को करीब चार लाख की चपत लगाकर फरार हो गया। व्यापारी ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ठप अपने आप को रेलवे का कर्मचारी बता रहा था। जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में विष्णु अग्रवाल की सराफा की दुकान है। शनिवार दोपहर वह किसी काम से बाजार गए थे। दुकान पर उनका पुत्र गणेश बैठा था। तभी उनकी दुकान पर एक दंपती आया और पुराने आभूषण बेचकर नए आभूषण खरीदने की बात करने लगा। गणेश ने उनके पुराने आभूषण चेक कराकर अपने पास रख लिए। इनके बदले में उन्हें करीब 4 लाख रुपये के नए आभूषण दे दिए। इसी दौरान ठग दंपती ने चालाकी दिखाते हुए गणेश से पुराने वाले आभूषण की थैली मांगी। इसी दौरान दुकान पर एक-दो ग्राहक और आ गए। दंपती ने मौका पाकर पुराने आभूषण वाली थैली बदलकर दे दी। गणेश ने थैली को रख लिया। दंपती नए और पुराने आभूषण की थैली लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद विष्णु दुकान पर आए तो उन्होंने आभूषण की थैली को चेक किया तो उसमें पीतल के आभूषण निकले। दुकानदार ने दंपती को खोजने का काफी प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली। पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। विष्णु का कहना है कि उक्त दंपती उनकी दुकान पर एक-डेढ़ वर्ष से लगातार सामान की खरीदारी करने आता था। अपने आप को रेलवे का कर्मचारी बताता था। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि अगर तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.