हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की पुलिस द्वारा साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए कुख्यात चार गांवों में की गई कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। इस मामले की प्राथमिकी गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने खुद 35 पेज की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। इनके आधार पर पुलिस जल्द ही फिर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। भागे 120 लोगों में से 10 के नाम भी सामने आए हैं। इन पर 25-25 हजार का ईनाम घाेषित किया गया है। सभी ठगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इनकी संपत्ति भी जब्त होगी। 37 ठगों को शुक्रवार को न्यायालय पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिए। पांच नाबालिग थे जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। साइबर ठगी में पुलिस ने देवसेरस के प्रधान इस्लाम व उसका पुत्र बेहतरीन के अलावा, इमरान, शैकुल, आशू, कालू, शमीम, अफसर, ईसव, तालिम पुत्र जैकव, तालिम पुत्र आशू, तालिम पुत्र हसन खां, आबिद, वाजिद, आरिफ, तसलीम, आजम, मुनफैद, रुकमुद्दीन, हफीज, साहिल, उन्नस, हामिद, फारुख, रोहित, दीपक, मुश्तफा, इरशाद, सोहिल, अरशद, शकील, माजिद, इंसाफ, राहुल, जावेद, इस्लाम पुत्र पहलवान तथा नफीस अहमद निवासी ग्राम नागल थाना बहीन, पलवल व हाल पता ग्राम देवसेरस को जेल भेजा है। इनमें तीन सगे भाई व पिता व पुत्र भी शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
