• Sat. Feb 14th, 2026

प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज का 34 वां द्विदिवसीय तिरोभाव महोत्सव 23 मार्च से

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में वंशीवट क्षेत्र स्थित संकीर्तन भवन में श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के द्वारा ठाकुर श्रीवंशीवट बिहारी गिरधारी महाराज के पावन सानिध्य में प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी महाराज का 34 वां द्विदिवसीय तिरोभाव महोत्सव 23 से 24 मार्च 2024 पर्यन्त अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारंभ 23 मार्च को प्रातः 8 बजे अखंड श्रीभागवत चरित पारायण के साथ होगा। 24 मार्च को प्रातः 8 बजे अखंड श्रीभागवत चरित पारायण का विश्राम होगा।तत्पश्चात 8:15 बजे पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।पूर्वाह्न 10 बजे से संत -विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा।जिसके अंतर्गत प्रमुख संतों – महंतों – भागवताचार्यों एवं रासाचार्यों आदि का सम्मान होगा।तदोपरान्त मध्याह्न 1 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम होंगे।इसके अलावा 1 से अपराह्न 3 बजे तक भजन संध्या व फूलहोली के साथ महोत्सव का समापन होगा।
श्रीसंकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के ट्रस्टी आचार्य विनय त्रिपाठी, भागवताचार्य गोपाल भैया एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक आचार्य मंगेश दुबे ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.