हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज प्रदेश द्वारा 15 मार्च को मथुरा में विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर चिंतन किया जाएगा। तैयारियों के लिए धानुका गेस्ट हाउस में विप्रों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है सनातनी एक होकर अपनी आवाज मुखर करें ब्राह्मण सदैव से राष्ट्र के निर्माण में दिशा देता रहा है। वर्तमान सत्ता विप्रों, संतों का विरोध कर रही है। यूजीसी जैसे काले कानून लाकर समाज को बांटा जा रहा है। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 34 ब्राह्मण संगठन एवं अखिल भारतीय वैश्य महासभा, करणी सेना, भारतीय कायस्थ महासभा भाग ले रही हैं। सम्मेलन के मुख्य समन्वयक पंडित राजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष सुभाष गौड़, लाला पहलवान, धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि सम्मेलन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को निमंत्रण दिया गया है। पुष्टिमार्गीय आचार्य सुरेश महाराज, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के जुगेंद्र भारद्वाज, ब्रज धर्माचार्य परिषद के संयोजक बाबा कर्मयोगी ने कहा कि ब्राह्मण सत्ता में पहुंचना जानता है तो हटाना भी। बैठक में पं विजय रिणवा, सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ. जमुना देवी , पं आशीष चतुर्वेदी, कृष्ण कन्हैया पदरेणू,राज नारायण गौड़, राजीव शर्मा, राकेश पाठक, सुमित गौतम, वीरेंद्र उपाध्याय, बलराम शर्मा, मनोज शर्मा और राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
