हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल की 3 हजार से अधिक मातृशक्तियों ने यमुना मैया को 1100 फीट चुनरी चढ़ाई। इसमें 7 राज्यों के भक्तगण सम्मिलित हुए। यह यात्रा महर्षि ध्यानयोगी स्वामी श्री उत्तमस्वामी महाराज के सानिध्य में हो रही है। इसमें इंदौर से 1 हजार से अधिक भक्त शामिल है। भक्त मंडल के कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि रविवार को यात्रा की शुरूआत चुनरी मनोरथ के साथ हुई। महर्षि ध्यानयोगी महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने वेद मंत्रों के बीच यमुना मैया का पूजन अर्चन किया, उसके बाद चुनरी मनोरथ शुरू हुआ। तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा नौकाओं में सवार 3000 से अधिक महिलाओं ने 1100 फीट की चुनरी यमुना मैया को चढ़ाई। हजारों भक्तों ने शाम को बांकेबिहारी जी के दर्शन किए। 18 सितंबर को गिरिराज परिक्रमा होगी। इसमें मलुकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज, गुरु शरणानंद महाराज सहित अन्य महर्षि भी शामिल होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
