• Mon. Feb 23rd, 2026

300 पुलिसकर्मी, 50 सुरक्षा गार्ड, फिर भी बांकेबिहारी मंदिर में चोरी, आईफोन चुराकर 6 लाख का माल खरीदा

ByVijay Singhal

Aug 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सक्रिय चोरों ने दिल्ली के श्रद्धालु का आईफोन चोरी कर दंपती के बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए मथुरा के नामीगिरामी शोरूम से जमकर खरीदारी कर ली। श्रद्धालु ने इस संबंध में दस दिन पहले बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर मोबाइल चोरी की शिकायत की थी। अब घटना के नौ दिन बाद पीड़ित श्रद्धालु ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोर सक्रिय हैं। लंबे समय से लगातार श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने के साथ ही उनके यूपीआई से रकम पार कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लेकिन, मंदिर के चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल भी चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पूर्वी दिल्ली राजगढ़ कॉलोनी निवासी शकुन मित्तल परिवार के साथ 15 अगस्त को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। तभी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उनका आईफोन-15 चोरी कर लिया। श्रद्धालु को जैसे ही उसके फोन चोरी की जानकारी हुई तो उनके भाई निशांत मित्तल ने बांकेबिहारी पुलिस चौकी में मोबाइल चोरी की शिकायत की और ऑनलाइन सिम नंबरों को बंद कराया। चोरों ने मथुरा-वृंदावन के ज्वेलरी गहने व सलेक्शन फैशन वर्ड शोरूम से ऑनलाइन कपड़े खरीदे। मामले में श्रद्धालु के भाई निशांत मित्तल ने घटना नौ दिन बाद वृंदावन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। वृंदावन थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सुभांशु यादव द्वारा की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.