हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ट्रंक रूफ बार पर विधिक माप विज्ञान विभाग आगरा की टीम ने कार्रवाई की। मानकों की अनदेखी पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान पाया कि पैग मापने वाले पैमाने में खेल किया जा रहा था। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (आगरा) सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभाग ने हाईवे स्थित इस बार में जांच की। इस दौरान रोचक जानकारी सामने आई। बार में जो पैग मेजरमेंट इस्तेमाल किए जा रहे थे वे विभाग से सत्यापित नहीं थे। नियमों के मुताबिक इस्तेमाल होने वाले पैग मेजरमेंट का समय-समय पर विभाग से प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। बार संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर ही सहमति जताई। जिला बांट-माप अधिकारी पवन यादव ने बताया कि नियमों के विरुद्ध बिना सत्यापन के पैग मेजरमेंट का प्रयोग किया जा रहा था। इस लापरवाही पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसे बार संचालक ने सरकारी कोष में जमा करा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
