• Wed. Feb 18th, 2026

कोसीकलाँ में 1.76 करोड़ से होगा 30 सड़कों का कायाकल्प

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका परिषद वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 1.76 करोड़ रुपए खर्च कर 30 से अधिक गलियों में सड़क निर्माण करेगी। इसमें नगर की अधिकांश गलियों का कायाकल्प होना तय है। पास कराई गई कार्य योजना में कुछ वार्डों में एक तो कुछ में दो गलियां हिस्से में आई हैं। नगर में अभी भी बड़ी संख्या में गलियां कच्ची पड़ी हैं अथवा टूट गई हैं। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इन सड़कों का कायाकल्प करने के लिए नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से पिछले माह हुई जिला स्तरीय बैठक में डीएम से कार्य योजना स्वीकृत करा ली थी। इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों की गलियों को शामिल किया गया है। कार्य योजना में करीब 30 गलियों और नालियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा कहीं-कहीं नालियों पर स्लैब डालने का काम भी किया जाएगा। नगर के सभी 25 वार्डों में 30 सड़कों पर इंटरलॉकिंग एवं सीसी करने के लिए कार्य योजना पास हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डेढ़ माह में सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। चौक के सौंदर्यीकरण पर कुल 16 लाख 60 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भगवान परशुराम चौक नगर के सबसे मुख्य चौराहा में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सभासदों के साथ चौक का निरीक्षण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.