• Mon. Feb 16th, 2026

यमुना में स्नान के दौरान हाथरस के 3 युवक डूबे, एक की मौत

ByVijay Singhal

Jul 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी घाट से  यमुना में स्नान को कूदे हाथरस के तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। वहीं, दो को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि इनके बीच यमुना में लंबी कूद लगाने की शर्त लगी थी। इसी शर्त के दौरान यह हादसा हुआ है।इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि हाथरस जिले के हाथरस गेट इलाके के रहने वाले अनमोल और राहुल के साथ सादाबाद निवासी संतोष (25) पुत्र लालाराम मथुरा में मजदूरी करने आए थे। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तीनों यमुना में स्नान को पहुंचे। स्वामी घाट पर तीनों ने शर्त लगाई की कौन यमुना में सबसे लंबा कूदेगा। शर्त की खातिर बारी-बारी से तीन युवक घाट के पास स्थित पिलर पर खड़े होकर कूद गए। नदी में आगे तक कूदते ही राहुल और अनमोल गहरे पानी में पहुंच गए। जबकि संतोष पानी के अंदर ही समा गया। राहुल और अनमोल बचाव के लिए चिल्लाने लगे। इसी दौरान आसपास के गोताखोर नदी में कूदे और राहुल और अनमोल को बचाकर पानी से बाहर निकाल लाए। मगर, संतोष का पता नहीं लगा। थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने नाव व गोताखोरों की टीम को लगाया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संतोष का शव तलाशा जा सका। उसके हाथ पर लिखे नाम, पिता के नाम से उसकी शिनाख्त हुई है। राहुल, अनमोल सिर्फ इतना ही बता पा रहे हैं कि वह मजदूरी को उनके साथ आता था। सादाबाद क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है। इंस्पेक्टर के अनुसार सादाबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी है। शव मोर्चरी पर रखवा दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.