• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास 3 सांप तस्कर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सांप तस्करों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर उनके जहर की अवैध बिक्री का खुलासा हुआ है। मथुरा में सांप तस्करों द्वारा दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर उनके जहर की अवैध बिक्री करने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। मेनका गांधी की एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर वन विभाग ने मौके से 4 ब्लैक कोबरा और 4 अजगरों को रेस्क्यू कराया है। मामले में 4 लोगों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन सांप तस्करों को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में एनजीओ ने 4 लोगों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीपुल फ़ॉर एनिमल (पीएफए) में एनीमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता निवासी नई दिल्ली को सूचना मिली कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास कुछ वन्य जीव तस्कर कोबरा सांपों को पकड़कर उनका जहर निकालकर अवैध तरीके से बेचते हैं और दुर्लभ प्रजाति के अजगर को भी करोड़ों रुपए में बेच रहे हैं। इस पर एनजीओ की टीम बांकेबिहारी मंदिर के समीप पहुंची। टीम से बातचीत के बाद तीन व्यक्ति उनके पास आए और बोले कि उनके पास 4 अजगर और 4 कोबरा सांप हैं, जिन्हें बेचने को तैयार हैं। एनजीओ की टीम ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची टीम ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अजगर और 4 कोबरा सांप बरामद किए। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वह सांप जहर गाजियाबाद निवासी निखिल सिसौदिया नाम के व्यक्ति को बेचते हैं। पुलिस ने सतपाल, श्यामनाथ और पप्पूनाथ निवासीगण गांव बसई, शेरगढ़ (मथुरा) और जहर खरीदने वाले निखिल सिसौदिया के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएफए संस्था की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जहर खरीदने वाली व्यक्ति की तलाश शुरू की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.