• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन में पारस ब्रांड जैसी पैकिंग में घी बेचते मिले 3 दुकानदार

ByVijay Singhal

Feb 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में पारस ब्रांड जैसी पैकिंग में घी बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में तीन दुकानदाराें पर केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में पारस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ विभागीय टीम ने छापा मारा। इसमें मंडी परिसर स्थित नितिन खंडेलवाल किराना स्टोर, पीयूष अग्रवाल किराना स्टोर और अनूप किराना स्टोर के संचालक पारस ब्रांड का नकली घी विक्रय करते हुए पाए गए। इसकी पुष्टि कंपनी के प्रतिनिधियों ने की।
सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी से घी के विभिन्न ब्रांड के 4 नमूने एकत्र किए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नकली घी विक्रय करने वाले तीनों किराना संचालकों के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट, धोखाधड़ी, पारस ब्रांड घी की फर्जी पैकिंग कर नकली घी विक्रय करने के संबंध में थाना हाईवे में एफआईआर पंजीकृत कराया गया है। बरामद घी को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। विभाग को अन्य ब्रांडों के संबंध में भी सूचना प्राप्त हो रही हैं जिनकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन ,गजराज सिंह, मुकेश कुमार ,अरुण कुमार, दलवीर सिंह थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.