हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वाराणसी में घर से कोचिंग के लिए निकली क्लास 10th की तीन छात्राएं लापता हो गईं। पुलिस की तत्परता से तीनों को मथुरा से बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों पढ़ाई और परीक्षा के तनाव के कारण घर छोड़ कर वृंदावन जा रही थीं। तीनों को पुलिस वापस वाराणसी लेकर आ रही है। वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के जवाहर नगर एक्सटेंशन की दो लड़कियां और सिगरा क्षेत्र के शास्त्री नगर की एक लड़की सामने घाट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-10 में पढ़ती हैं। तीनों आपस में अच्छी दोस्त हैं। इनमें से दो छात्राएं महमूरगंज में और एक दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित कोचिंग में पढ़ती हैं। तीनों शुक्रवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। रात होने के बाद भी तीनों का पता कहीं नहीं लगा तो उनके परिजन खोजबीन करना शुरू किए। पता लगा कि तीनों अपने कोचिंग नहीं गई थीं और आखिरी बार उन्हें रवींद्रपुरी इलाके में देखा गया था। तीनों का पता कहीं नहीं लगा तो उनके परिजन भेलूपुर थाने पहुंचे। परिजनों ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की। सर्विलांस की मदद से तीनों के मोबाइल की लोकेशन मथुरा में मिली। इस पर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने मथुरा की पुलिस से संपर्क किया और तीनों लड़कियों को वहां के कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस ने तीनों लड़कियों के परिजनों को बताया कि उनकी बच्चियां सुरक्षित हैं। इसके बाद वाराणसी के भेलूपुर थाने की पुलिस की टीम मथुरा रवाना की गई। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि तीनों बच्चियां पढ़ाई और परीक्षा के तनाव में थी। इसी वजह से वह घर छोड़ कर वह वृंदावन जा रही थीं। तीनों बच्चियां सुरक्षित हैं और पुलिस उनकी देखरेख कर रही है। तीनों को वापस लाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
