हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों के अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देने में देरी हो रही है। इसकी वजह है जिला महिला और जिला अस्पताल एक ही रेडियोलॉजिस्ट के सहारे चल रहा है। इस वजह से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। इस वजह से मरीजों का खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीजों की ओपीडी की जाती है। इनमें 25 से अधिक अल्ट्रासाउंड के मरीज रोजाना रेडियोलॉजी विभाग में पहुंचते हैं। अपनी बहन का अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची निशा देवी ने बताया कि उसकी बहन की फरवरी में डिलीवरी की तारीख है, लेकिन उसे परेशानी अधिक हो रही है। इसके लिए डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिखा था, लेकिन कल आने के लिए बोल दिया गया। ऐसा ही प्रियंका ने बताया कि उसका अल्ट्रासाउंड तो शुक्रवार को हो गया है, लेकिन उसे रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे तमाम मामले रोजाना जिला महिला चिकित्सालय में सामने आते हैं। आमतौर पर रोजाना आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड तुरंत हो जाता है। जब कभी मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है तो उन्हें एक दो दिन के बाद का समय दे दिया जाता है। डॉ. श्वेता गुप्ता, सोनोलॉजिस्ट, मरीजों की सहायता के लिए मोबाइल पर रिपोर्ट भेज दी जाती है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण रिपोर्ट देने में देरी हो जाती है। डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी, सीएमएस
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
