• Mon. Feb 16th, 2026

3 दिन पहले सड़क पर गिर गया था गहनों से भरा पर्स, मथुरा पुलिस ने तलाश किया तो परिवार ने कहा थैंक्स

ByVijay Singhal

Feb 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में मायके आई महिला का गहनों से भरा पर्स गायब होने से हड़कंप मच गया। पर्स गायब होने की सूचना महिला के पिता ने 2 दिन बाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पर्स को तलाश लिया और उसमें रखे सभी जेवर बरामद कर लिए। मथुरा की गोवर्धन रोड रोड स्थित पॉश कॉलोनी श्री जी गार्डन 2 निवासी भगत सिंह पुत्र गजाधर सिंह थाना हाई वे पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उनकी शादीशुदा बेटी अपने भाई की पत्नी बच्चों के साथ घूमकर घर आए। इसी दौरान कहीं पर्स गिर गया जिसमें 8 लाख रुपए के जेवर थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने गायब सामान की तलाश शुरू कर दी। भगत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना 9 फरवरी रात 12 बजे की है। बेटी अंजू अपनी भाभी और बच्चों के साथ घूमकर आए। घर पहुंचने पर गाड़ी से उतर कर अंजू और सभी लोग घर के अंदर चले गए। लेकिन अंजू ने यह ध्यान नहीं दिया कि उसके हाथ पर लटका पर्स उसके पास है या नहीं। घर आने के काफी देर बाद जब पर्स की याद आई तो परिवार में सभी के होश उड़ गए। पर्स में 12 तोले सोने के जेवरात थे। पर्स तलाशने के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो भगत सिंह ने 11 फरवरी को इसकी सूचना थाना हाई वे पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने थाना हाई वे पुलिस को पर्स जल्द से जल्द तलाशने के निर्देश दिए। पुलिस ने पर्स तलाशने के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। पुलिस ने 50 से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग को चैक किया। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि पर्स गाड़ी से उतरने के बाद घर के बाहर ही गिर गया था। पर्स तलाशने के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो भगत सिंह ने 11 फरवरी को इसकी सूचना थाना हाई वे पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने थाना हाई वे पुलिस को पर्स जल्द से जल्द तलाशने के निर्देश दिए। पुलिस ने पर्स तलाशने के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। पुलिस ने 50 से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग को चैक किया। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि पर्स गाड़ी से उतरने के बाद घर के बाहर ही गिर गया था। पुलिस ने पर्स गिरने की जगह तलाशने के बाद उसको उठाने वाले को सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में देखा तो पता चला कि पर्स एक ऑटो चालक ने उठाया था। पुलिस ने इसके बाद ऑटो की तालाश की तो जल्द ही पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने जब ऑटो चालक से संपर्क किया तो उसने बिना छुपाए बता दिया कि पर्स उसके पास है। जिसके बाद पुलिस ने खोए हुए पर्स को 12 तोले जेवरात सहित बरामद कर लिया। खोया पर्स मिलने पर परिवार में खुशी छा गई और सभी ने मथुरा पुलिस को थैंक्स कहा पर्स पाकर परिजन खुश हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.