• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा-वृंदावन के 26 घाट हुए दीयों की रोशनी से जगमग

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई गई देव दीपावली पर मथुरा के घाट दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठे। मथुरा वृंदावन के 26 घाटों से लेकर मंदिरों तक में दीपदान किया गया। देव दीपावली के अवसर पर मथुरा में 5 लाख दीपक जलाए गए। यमुना के घाटों पर आकर्षक सजावट की गई तो रंगोली से घाटों को सजाया गया। कार्तिक पूर्णिमा का अवसर,यमुना का किनारा,देव दीपावली का मौका। मथुरा वृंदावन में यमुना के घाटों पर दीपदान का अद्भुत नजारा बड़ा ही अद्भुत था। देखने वालों की नजर यमुना के घाटों पर टिकी रह गई और श्रद्धालु नजारे को देख मंत्र मुग्ध हो गए।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर देव दीपावली पर सूर्य घाट,बंगाली घाट,रामघाट, श्रृंगार घाट, राजा घाट,विश्राम घाट,बंगाली घाट,स्वामी घाट, असकुंडा घाट,श्याम घाट के अलावा वृंदावन के देवरहा बाबा घाट,केशी घाट,चीर घाट,युगल घाट पर भव्य दीपदान किया गया। जलाए गए 5 लाख दीपकों की रोशनी से घाट गुलजार हो गए।
देव दीपावली के अवसर पर मंदिरों में भी दीपदान किया गया। कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में भव्य दीपदान किया गया। दीपों की झिलमिलाती रोशनी को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं नक्षत्र और तारे उपस्थित होकर पुण्य भूमि की शोभा बढ़ा रहे हैं। एसी अदभुत एवम दिव्य शोभा के दर्शन कर श्रद्धालु भी अभिभूत हो गए। देव दीपावली के अवसर पर किए गए दीपदान में स्कूली बच्चों ने जहां बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं सामाजिक संस्था भी सहभागिता करने में पीछे नहीं रहीं। सूर्यांशी ग्रुप के निदेशक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह बहुत ही पुण्य काम है आज के दिन देवता दीपावली मनाते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.