• Sat. Feb 14th, 2026

व्रन्दावन में 10 एकड़ में फैले गोशाला में 350 गौवंश, देख-रेख में डॉक्टर सहित 25 लोग,

ByVijay Singhal

Oct 1, 2023
Spread the love

मेनका गांधी ने कहा था इस्कॉन कसाइयों को बेचता है

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा इस्कॉन गोशाला को लेकर दिए गए बयान के बाद इस्कॉन से जुड़े लोगों में आक्रोश है। इस्कॉन कोलकाता ने उनके इस बयान को लेकर मानहानि का नोटिस दिया है। क्या मेनका गांधी ने जो बयान दिया वह हकीकत है या फिर बयान सुर्खियां बटोरने के लिए दिया। यह जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम इस्कॉन की वृंदावन गोशाला में पहुंचकर हकीकत जानने की कोशिश की,। इस्कॉन की गोशाला वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में बारह घाट पर स्थित है। यहां गोशाला की 12 फीट से ऊंची बाउंड्री है। प्रवेश के लिए बड़ा लोहे का गेट लगा है। गेट पर चौकीदार रहता है जो हर आने जाने वाले की एंट्री करते हैं। एंट्री करने के साथ ही खुला बाड़ा है जहां गौ वंश खुले में घूमता है। इस्कॉन की यह गोशाला 10 एकड़ में बनी है और यहां 350 गौ वंश रखा हुआ है। इस्कॉन गोशाला में 350 गौ वंश है। जिसमें से 36 बछड़े,135 बैल हैं। इसके अलावा करीब 150 गाय बिना दूध वाली देखी गईं। जो या तो बूढ़ी हो गईं या किसी और वजह से दूध नहीं देती। यहां दूध देने वाली केवल 30 गाय हैं। गायों का दूध इस्कॉन मंदिर में भगवान की सेवा के लिए प्रयोग किया जाता है। गोशाला में पल रहे गौवंश की देखरेख के लिए एक इंचार्ज,एक डॉक्टर सहित 25 लोगों का स्टाफ है। इंचार्ज पार्थ कृष्ण दास जहां सभी कामों पर पिछले दस सालों से नजर रख रहे हैं वहीं गायों को चारा डालने,दूध निकालने,साफ सफाई के लिए अलग स्टाफ है। इसके अलावा एक डॉक्टर नियमित रूप से गोशाला में रखा गया है। इस गोशाला में गौ वंश के लिए अलग अलग शेड बने हुए हैं। गायों के लिए शेड में गर्मी से बचाने को पंखा भी लगे दिखाई दिए। गोशाला की देखरेख कर रहे पार्थ कृष्ण दास का कहना है कि यह गोशाला 1976 में स्थापित की गई थी और इस्कॉन की देश भर में मौजूद 60 गोशाला में सबसे पुरानी है। इस गोशाला के लिए जमीन खरीदी गई थी इसके लिए सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिलती। गोशाला इंचार्ज पार्थ कृष्ण दास से जब जानकारी की गई कि जब गौ वंश की मृत्यु हो जाती है तब क्या करते हैं,क्या कसाइयों को दे देते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इस्कॉन सनातन को मानने वाली संस्था है यहां गौ वंश की मृत्यु होने पर उसे गोशाला में ही समाधि दे दी जाती है। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा इस्कॉन संस्था पर लगाए संगीन आरोपों के बाद अब इसका विरोध किया जा रहा है। सांसद मेनका गांधी के बयान के विरोध में मथुरा में धर्म रक्षा संघ ने कहा कि इस्कॉन पर लगाए आरोप निराधार और झूठे हैं। इस्कॉन एक धार्मिक संस्था है जो केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कृष्ण भक्ति का प्रचार,प्रसार कर रही है। सामाजिक संस्था धर्म रक्षा संघ ने मेनका गांधी के द्वारा इस्कॉन संस्था को लेकर दिए बयान के विरोध में एक बैठक की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बयान की निंदा की और इसे निंदनीय बताया। बैठक में मौजूद लोगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि मेनका गांधी पर इस बयान को लेकर कार्यवाही की जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.