• Fri. Feb 13th, 2026

देहात क्षेत्र के 10 मार्गों पर जल्द 25 बसों का होगा संचालन

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव-गांव बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले की पांच तहसीलों के दो-दो प्रमुख मार्गों पर बस सेवा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से शुरू करने के लिए निगम के अधिकारी लग गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजना के माध्यम से हर गांव को रोडवेज बसों के आवागमन से जोड़ा जा रहा है। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि गांव-गांव रोडवेज की बस सेवा संचालित करने के लिए 25 बसों की मांग को पत्र लिखा गया है। ये बसें जिले की पांच तहसीलों के दो-दे प्रमुख मार्गों पर संचालित करने की योजना है। बस सेवा संचालित होने से 40 से अधिक ऐसे गांवों को फायदा मिलेगा जहां के लोग बस नहीं होने से निजी वाहनों से मुख्यालय तक आते हैं। बसों की मांग को लेकर डिपो से प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजा गया है। वर्तमान में रोडवेज की 154 बसें संचालित हो रही है जो जिले की तहसीलों के अलावा दूसरे जिलों में जा रही है। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि छोटे रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गांव-गांव बस संचालन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.