हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील पर न्यायालय के आदेश के क्रम में गठित टीम की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम के 73 मुकदमों से सम्बन्धित माल 2083 लीटर अवैध देशी शराब व 253 लीटर अंग्रेजी शराब व 15 लीटर बीयर (कुल 2351 लीटर शराब) का विनष्टीकरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील मथुरा पर निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या 04 मथुरा द्वारा किये गये आदेश के अनुपालन में पंजीकृत आबकारी अधिनियम के 73 मुकदमों के मालो को नष्ट करने के लिए नियत की गयी टीम के गौरव मिश्रा आबकारी निरीक्षक, संदीप वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी, रामभुवन लिंक, वरिष्ठ सहायक न्यायालय एसीजेएम 4 मथुरा एवं प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना नौहझील मथुरा एवं एचएम चन्द्र कुमार थाना नौहझील मथुरा की उपस्थिति में थाना परिसर के अन्दर जेसीबी मशीन द्वारा गड्डा खुदवाकर लगभग 2083 लीटर अवैध देशी शराब व 253 लीटर अंग्रेजी शराब व 15 लीटर बीयर को विहित प्रक्रिया अपनाकर गड्डे में दबाकर विनिष्ट किया गया।
