• Tue. Feb 10th, 2026

यमुनाएक्सप्रेस पर लाल सूटकेस में 22 साल की लड़की की लाश,सीने में गोली मारकर हत्या

ByVijay Singhal

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरकर कोशिश की। उम्र करीब 22 साल है। इतना तय है कि ये हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में पड़ा सूटकेस नजर आया। नया सूटकेस देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा। लेकिन, जब पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिस रहा था। खून देखते ही वहां हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रही बाकी गाड़ियां भी रुक गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गए। उसमें लड़की की लाश थी। हाथ-पैर को तोड़-मरोड़कर शव को पहले पॉलीथिन और फिर सूटकेस में रखा गया था। पुलिस ने शव की शुरुआती जांच की। लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए थी। कपड़ों से लग रहा है कि वह अच्छे परिवार की है। पुलिस के अनुसार, लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। रंग गोरा, काले और लंबे बाल है। स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने हैं, जिस पर Lady Days लिखा हुआ है। नीले और सफेद रंग की पैंट पहनी हुए थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी। लड़की की हत्या कैसे हुई? कब हुई? क्या हत्या के पहले उसके साथ गलत काम हुआ है? पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सब सवालों के जवाब मिल पाएंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि लड़की के सीने में गोली मारी गई है। निशान देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी करीब से सटाकर गोली मारी गई है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने पूरे शव की जांच की। हत्या एक दिन पहले की ही लग रही है। क्योंकि, चेहरे पर निशान ताजे थे। शव पर कई जगह खून भी लगा हुआ था

मौके पर पहुंचे CO आलोक सिंह ने बताया कि लड़की की शिनाख्त हमारे लिए सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। आस-पास के सभी शहरों में फोटो भेजी गई है। चेक कराया जा रहा है कि कहीं कोई लड़की की मीसिंग तो दर्ज नहीं हुई है। लड़की की पहचान हो सके, इससे जुड़ा कुछ भी उसके पास नहीं मिला है। मथुरा में राजकीय कृषि फॉर्म के पास सूटकेस पड़ा हुआ मिला। इस जगह की दूरी मथुरा सिटी से करीब 10 किमी है। एक्सप्रेस-वे की जिस लेन पर सूटकेस मिला है। वह नोएडा से आगरा की तरफ जाती है। ऐसे में पुलिस की जांच का सबसे ज्यादा फोकस नोएडा और दिल्ली में है। प्राइमरी तौर पर लड़की कॉलेज गोइंग या प्रोफेशनल लग रही है। ऐसे में शंका है कि वहीं पर किसी ने वारदात को अंजाम दिया और शव को लाकर यहां फेंक दिया। इसीलिए, पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे हुए CCTV भी चेक कर रही है। लड़की जिस तरह के कपड़े पहने हुए हैं। वह आमतौर पर लड़कियां घर में पहनती हैं। ऐसे में पुलिस को शंका है कि वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया है। क्योंकि, अगर किडनैप करके वारदात को अंजाम दिया जाता तो लड़की कैज़ुअल ड्रेस पहने होती। दूसरा, इसकी भी आशंका है कि कोई साजिशन हत्या नहीं है। यानी, किसी वजह से लड़की की हत्या की गई है। फिर, आनन-फानन में शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया गया है। पुलिस इस मामले में CCTV की जांच कर रही है। वह सटीक टाइम पता कर रही है कि कब सूटकेस को देखा गया। क्योंकि, दोपहर के वक्त मजदूरों ने देखा है। ऐसे में शंका है कि इसे सुबह के वक्त ही फेंका गया है। पुलिस सूटकेस का भी पता कर रही है। यानी सूटकेस कहां से लिया गया। पुलिस, सूटकेस रखने वालों से भी इसका पता कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.